Home Essay Knowledge बाल मजदूरी निबंध

बाल मजदूरी निबंध

बाल मजदूरी निबंध

14 साल से कम उम्र के बच्चे जो बाहर जाकर कार्य करते है, और दूसरे शब्दो, में कहा जाए तो किसी भी क्षेत्र में बच्चो द्वारा अपने बचपन में दी गई सेवा को मज़दूरी कहा जाता हैं।

बाल मज़दूरी (child labour essay in hindi) कुछ बच्चें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं और कुछ मज़बूरी के दबाब में आके इसी कारणवश कुछ बच्चो का जीवन उन्हीं हालातों में समिट कर रह जाता हैं।

बाल मज़दूरी के कारण बच्चो के बचपन के महत्वपूर्ण पल उन से छीन लिए जाते हैं, और जिस उम्र में उनको माता – पिता से जीवन जीने के तरीके सिखने होते हैं वह दिन उनके मज़दूरी में निकल जाते है, इन ही सभी कारणों से बच्चो से बौद्धिक,शारारिक,मानसिक सभी द्रष्टिकोण में बाल मज़दूरी अवरोधक बन जाती हैं।

बाल श्रम की शुरुआत (bal majduri):-

बाल श्रम की शुरुआत औद्योगिक क्रांति की शुरुआत से ही माना जाता है,बाल श्रम की निन्दा तो हमेशा से होतीआयी है क्योकि यह एक गम्भीर मुद्दा है जो समाज को अंधेरे की और ले जाता है, और यह मुद्दा भारत में सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है।

बाल मज़दूरी का मुद्दा सभी के लिए हैं, जोकि व्यक्तिगत तौर पर सुलझाना चाहिये, क्योकि यह किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है। ये मुद्दा केवल सरकार कि जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि इसे सभी सामाजिक संगठनों,मालिकों,अभिभावकों द्वारा भी समझा जाना चाहिए

child labour essay in hindi
child labour essay in hindi

अशिक्षित वर्ग:-

भारत में कई वर्ग अशिक्षित हैं, जिस कारण धन की कमी और अन्य समस्याएं भी होती हैं, और बच्चो को उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाती जिस कारण अपना और अपने परिवार का खर्चा उठाने के लिए बच्चों को कम उम्र में ही काम करना पड़ जाता हैं।

इसके अलावा समाज के स्वार्थी तत्वों और गलत तरीकों से आर्थिक हितों की पूर्ति करने वाले व्यावसायिक संगठनो दवारा जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा कर दी जाती हैं, ताकि उन्हें सस्ती मज़दूरी पे बिना विरोध के काम करने वाले बाल श्रमिक आसानी से मिल जाते हैं

बाल मज़दूरी एक बड़ी समस्या(bal majduri in hindi):-

बाल मज़दूरी (bal majduri in hindi) का एक बड़ी समस्या बनने के कई कारण हैं, जैसे ग़रीबी के कारण माता पिता अपने बच्चो को घर से बाहर भेज देते है, जिसका फयदा बड़े व्यापारी उठाते हैं।

व्यापारी बच्चों से बड़े जैसा काम करते है और कम राशि में अपना काम करवाते रहते हैं, छोटे उम्र में ही बच्चों पर इतनी जिम्मेदारी आ जाती है जिससे बच्चों का भविष्य ख़राब हो जाता है बाल मज़दूरी के कारण बच्चों के आगे बढ़ने के सारे रास्ते बंद होने लगते हैं।

बाल मज़दूरी इंसानियत के लिए अपराध हैं, जो समाज के लिए श्राप हैं, इस समस्या को सरकार के साथ- साथ हर नागरिक को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए तभी इस समस्या से जल्द से जल्द निज़ात मिल पाएगी और देश बाल मज़दूरी जैसी बड़ी समस्या से मुक्ति पायेगा और हर बच्चे को आगे बढ़ने के साथ- साथ कम उम्र में जिम्मेदारियाँ नहीं उठानी पड़ेगी।

You Can Read Also:

  1. प्रदूषण पर निबंध
  2. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध
  3. स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध हिंदी में

बाल मज़दूरी रोकने के उपाए:-

  1. सरकार ने इसे रोकने के लिए नियम बनाये है लेकिन लोग उसका पालन बहुत कम करते है इसलिए जरुरी है की लोग उसका अच्छे से पालन करें।
  2. ग़रीबी के कारण माता-पिता को बच्चों को बाहर काम करने भेजना नहीं चाहिए क्योकि सरकार ने अब गरीब लोगो के लिए शिक्षा से सम्बंधित योजना बनाई है, जिससे ग़रीब बच्चो का भविष्य ख़राब न हो और उनको भी आगे बढ़ने का मौका मिले।
  3. किसी व्यापारी को छोटे बच्चो को काम पर नहीं रखना चाहिए और और हर नागरिक का ये फ़र्ज होना चाहिए की जहा भी छोटे बच्चे काम करते दिखे तो वो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

निष्कर्ष:-

बाल मज़दूरी के विषयों पर अमल करने के बाद ये निष्कर्ष निकलता है की सरकार द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करके बाल मज़दूरी को हमेशा के लिए ख़त्म किया जा सकता है।

Previous articleप्रदूषण पर निबंध
Next articleवर्षा ऋतु पर निबन्ध
श्रंखला मिश्रा एक विद्यार्थी हैं और इनको लिखने का भी बहुत शौक हैं। हमेशा नयी जानकारियों को हासिल करना इनका लक्ष्य रहता हैं। पढ़ाई के साथ ही बच्चों को पढ़ाने में भी रूचि रखती हैं। निरंतर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं और हमेशा ही अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रहती हैं। अपने लिखने की कला को gkidea.in के माध्यम से आप सभी तक पंहुचा रही हैं।
Exit mobile version