गणतंत्र दिवस (Republic Day) 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? | गणतंत्र दिवस 2022

0
83
गणतंत्र दिवस 2022
गणतंत्र दिवस 2022

गणतंत्र दिवस (Republic Day) 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? | गणतंत्र दिवस 2022

हर साल 26 जनवरी के दिन हम गणतंत्र दिवस मनाते है और आज हम आप के लिए इस पोस्ट में 26 जनवरी से जुड़ी बहुत सारी बातें बता रहे हैं जो आप को शायद न मालूम हों। आज की पोस्ट बहुत ही खास है क्यूंकि जल्दी ही 26 जनवरी आने वाली है और हम 73वां गणतंत्र दिवस का स्वागत करेंगे। आप सभी को पता होगा की गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है। आप सभी की जानकारी के बता दें हमारे भारत देश के 3 राष्ट्रीय पर्व है जिसमे से एक गणतंत्र दिवस, स्वंत्रता दिवस और तीसरा गांधी जयंती है।

हमारे देश भारत की सही जानकारी आप को देने के लिए हमने इस बार 26 जनवरी का एक इमेज इन्फोग्राफिक बनाया है जो आप को जरूर पसंद आएगा और आप को समझ में आ जाएगा की कैसे हमारे देश को हमारा संबिधान मिला। बहुत मेहनत, और देश की आजादी के लिए देश को बहुत से बहुमूल्य हीरे जैसे चमक वाले लोगों को खोना पड़ा था। हम सभी को उन सभी के बलिदानो के लिए उनकी याद में एक दीप भी जलना चाहिए और उनको नमन करना चाहियें।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
गणतंत्र दिवस (Republic Day) 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन भारत में बहुत ख़ुशी का माहौल होता है। भारत देश के राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्र ध्वज को शान से फैराया जाता है और भारत की सभी सेनाएँ और भारत देश के राष्ट्रपति के द्वारा सलामी दी जाती है।

गणतंत्र दिवस के दिन भारत देश की राजधानी दिल्ली में बहुत ही खुशी और चमक वाला दिन होता है। हर साल इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति के निवास) तक राजधानी नई दिल्ली में एक भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।

26 January bhasan

बहुत सारे स्कूल के बच्चों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। एयरफोर्स भी अपने पायलेट को हवाओ में विमानों की सुन्दर आयोजन का प्रवाह करती है। परेड प्रारंभ करते हुए प्रधानमंत्री राजपथ के एक छोर पर इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति (सैनिकों के लिए एक स्मारक) पर पुष्प माला अर्पित करते हैं।

इसके बाद शहीद सैनिकों की स्मृति में दो मिनट मौन रखा जाता है। समारोह में भाग लेना एक सम्मान की बात होती है। यह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़े युद्ध व स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बलिदान का एक स्मारक है। इसके बाद प्रधानमंत्री, अन्य व्यक्तियों के साथ राजपथ पर स्थित मंच तक आते हैं, राष्ट्रपति बाद में अवसर के मुख्य अतिथि के साथ आते हैं।

FAQ’s

भारत में गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

गणतन्त्र दिवस (गणतंत्र दिवस) भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।

गणतंत्र दिवस को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं?

इस दिन को रिपब्लिक डे कहा जाता है – Republic Day

भारत में गणतंत्र दिवस का भाषण कौन देता है?

भारत के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस का भाषण देते हैं और भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है।