Hindu Nav Varsh | Hindu New Year 2020 | हिन्दू नव वर्ष की पूरी जानकारी

0
408
hindu nav varsh images
hindu nav varsh images

Hindu Nav Varsh | Hindu New Year 2020 | हिन्दू नव वर्ष की पूरी जानकारी

भारत में एक अलग ही एक रंग हैं त्यौहारों का ये हम सभी को पता हैं १ जनवरी को सभी नया साल मानते हैं लेकिन आप को हम आज एक और बात बताते हैं। आज से Hindu nav varsh के नए साल की शुरुआत हुई हैं।

आज 25 March हैं और आज हैं पहला नवरात्र और पहले नवरात्र से ही हिन्दू नव वर्ष मनाया जाता हैं। Hindu Calendar के हिसाब से आज साल का पहला दिन हैं। और यकीं मानियें आज लोग बहुत ही धूमधाम से नव वर्ष मानते हैं।

नव संवत्‍सर के दिन लोग एक दूसरे के घर जा कर बधाई देते हैं और एक दूसरे के लिए कामना करते हैं उनके ये साल अच्छा हों। लेकिन आज मार्च माह में पूरे देश में एक घातक महामारी ने अपने पैर जमाये हुए। कोरोना Covid-19 जैसी घातक वायरस ने लोगो की जान लेना शुरू कर दी हैं ऐसे में भारत सरकार ने पूरे देश को 14 April तक Lock-Down घोषित कर दिया हैं।

लेकिन हम आप को बहुत अच्छी जानकारी देते हैं Hindu Nav varsh के बारे में आप इसको पढियें और आप को एक नयी जानकारी मिलेगी हिन्दू सभ्यता के बारे में।

लोगो ने नव वर्ष पर व्हाट्सप , फेसबुक, पर एक दूसरे को नवबर्ष की बधाई दी। हिन्दू समाज में इस सम्बत को लोग बहुत ही हर्ष उल्लाश के साथ मानते हैं।

हिन्दू नव वर्ष (Hindu Nav Varsh) किस दिन और कब मनाया जाता हैं।

हिन्दू नव वर्ष चैत्र मास में आने वाली प्रतिप्रदा को मनाया जाता हैं। आप इसको ऐसे समझिए चैत्र मास के महीने में नवरात्री शुरू होते हैं तो पहला नवरात्री का दिन ही चैत्र मास का पहला दिन और हिन्दू वर्ष के हिसाब से नया साल का पहला दिन माना जाता हैं।

कैसे मनाया जाता हैं हिन्दू नव वर्ष (Hindu Nav Varsh)

हिन्दू नव वर्ष में लोग नवरात्री के पहले दिन दुर्गा माता की मूर्ति की पूजा अर्चना करतें हैं और 9 दिनों तक घरों में माँ दुर्गा घरों में विराजमान रहती हैं। सुबह शाम लोगो के घरों में माँ दुर्गा के भजन का गान किया जाता हैं। बहुत सारे लोग माँ दुर्गा के व्रत भी रखते हैं जो 9 दिनों तक चलते हैं। घरों में ख़ुशी और शांति बनी रहे इस लिए लोग ऐसा करते हैं।

हिन्‍दू वर्ष के 60 संवत्सरों नाम कौन कौन से हैं

प्रभव, विभव, शुक्ल, प्रमोद, प्रजापति, अंगिरा, श्रीमुख, भाव, युवा, धाता, ईश्वर, बहुधान्य, प्रमाथी, विक्रम, वृषप्रजा, चित्रभानु, सुभानु, तारण, पार्थिव, अव्यय, सर्वजीत, सर्वधारी, विरोध, विकृति, खर, नंदन, विजय, जय, मन्मथ, दुर्मुख, हेमलंबी, विलंबी, विकारी, शार्वरी, प्लव, शुभकृत, शोभकृत, क्रोधी, विश्वावसु, पराभव, प्ल्वंग, कीलक, सौम्य, साधारण, विरोधकृत, परिधावी, प्रमादी, आनंद, राक्षस, आनल, पिंगल, कालयुक्त, सिद्धार्थी, रौद्र, दुर्मति, दुन्दुभी, रूधिरोद्गारी, रक्ताक्षी, क्रोधन, क्षय