Home ऑटोमोबाइल Maruti Alto K10 2022 आप को क्यों लेनी चाहिए जानिए

Maruti Alto K10 2022 आप को क्यों लेनी चाहिए जानिए

Maruti Alto K10 2022 मार्किट में आ चुकी है और डिज़ाइन, पावर, लुक में पूरी तरह से अलग दिखने वाली Maruti Alto K10 लोगो को बहुत ज्यादा पसंद भी आ रही है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Maruti Alto K10 के बारे में आप को पूरी जानकारी दे रहे हैं जो हमने मारुती सुजुकी शोरूम नॉएडा से कलेक्ट की है। हमारी बताई गयी पूरी जानकारी आप को इस कार Maruti Alto K10 को खरीदने से पहले आप की मदद कर सकती है, की क्यों आप को Maruti Alto K10 लेनी चाहिए या फिर नहीं लेनी चाहिए। नया डिज़ाइन सभी को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। पुरानी alto k10 जैसा अब इस आल्टो में कुछ भी नयी है। हाइट, वेट में पूरी तरह से बदलाव हो चुका है।

Maruti Alto K10 में आप को टोटल 6 वेरिएंट मिल रहे हैं और इनकी एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख से शुरु होकर 5.84 तक जाती है। अब आप को Alto K10 में ज्यादा स्पेस मिलता है। जिसकी बजह से आप को ड्राइव करते समय अच्छा लगेगा। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें अब Alto K10 में K10C इंजन लगा दिया गया है जो बहुत ही ज्यादा पावरफुल इंजन है। बहुत ज्यादा refine है जिसकी बजह से आप को एक अच्छा ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है।

24.9 kmpl कंपनी Maruti Alto K10 का बता रही है। इंजन की क्वालिटी और गाडी का बजन कम होने की बजह से ऐसा सम्भव है। 998 cc का इसका इंजन है जो 65.71 BHP पावर जेनेरेट करता है। Manual/Automatic दोनों वैरिएंट्स के साथ आप को Alto K10 मिल जाती है लेकिन कीमत अलग अलग हैं। सबसे अच्छी बात है आप को अब ज्यादा बड़ा बूट स्पेस मिलता है जो आप को पुरानी वाली आल्टो में नहीं मिलता था। पुरानी Alto K10 में आप को 160 लीटर का बूट स्पेस मिलता था और अब आप को नयी Alto K10 में 214 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है जिससे अब आप अपना ज्यादा सामान रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – Hyundai Aura CNG 2022 की बूट स्पेस, ओनरोड कीमत

पावर विंडो, टच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टेरिंग, ABS, EBD और 2 एयर बैग्स आप को मिल जाते है तो सेफ्टी फीचर के हिसाब से भी ये कार आप को बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। अधिक जानकारी के लिए आप को Maruti Alto K10 देखना चाहिए अपने नजदीकी शोरूम कर जा कर और टेस्ट ड्राइव भी लेनी चाहिए तभी आप एक सही निर्णय ले सकते है इस कार के बारे में। ये कार सिटी ड्राइव के बहुत अच्छी है लेकिन अगर आप का लॉन्ग रोड पर ज्यादा ज्यादा रहता है आप को ज्यादा ड्राइव करना पड़ता है तो आप और भी कार को देख सकते हैं।

Exit mobile version