क्या आप को भी लगता है PM मोदी के काफिले को रोकने की थी बड़ी साजिश ?

0
24
क्या आप को भी लगता है PM मोदी के काफिले को रोकने की थी बड़ी साजिश

आज देश में फिर से एक बार लोगो के दिलों में गुस्से की लहर दौड़ रही हैं पूरा देश पंजाब सरकार से सवाल पूछ रही है आखिर क्यूंकि ऐसा किया। देश के प्रधानमंत्री जो पंजाब में चुनावी रेली के लिए गए थे लेकिन जैसे ही उनका काहिफ़ा रोड पर निकला 15 km के बाद उनके काफिले को रोक दिया गया। आखिर क्यों रोका गया है देश के प्रधानमंत्री का काफिला। ट्विटर पर फिर से नए नए तरीके के बेतुके ट्वीट का आना जाना शुरु हो गया है।

आज देश की जनता के धैर्य का बाँध टूट गया हैं और जनता पंजाब सरकार से सवाल कर रही है कैसे हिम्मत हो जाती हैं वहां के कुछ लोगो की जो देश के प्रधान सेवक का रास्ता रोक लेते हैं।

कुछ लोगों ने ट्विटर पर ट्वीट में लिखा हाउ दा जोश – Pm मोदी के लिए इस तरह के ट्वीट करने वालों से जनता बोल रही हैं pm मोदी जोश के साथ साथ होश से भी काम लेते है। अगर सिर्फ जोश के काम लेते तो जिस दिन दिल्ली में भारत देश की शान तिरंगे का अपमान किया गया था लाल किले से उतार कर, उसी दिन ऐसा जोश दिखा देते की देश का अपमान करने वाले लोगों की आने वाली सात पुश्ते भी तिरंगे के तरह नजर न उठा पाते। लेकिन सिर्फ अपने आप को देश का सेवक मानने वाले प्रधानमंत्री देश द्रोहियों को देख रहे थे और देश के कानून का सम्मान बनाये हुए थे। हमारे देश के प्रधानमंत्री देश की सेवा में कार्यरत है और वो अच्छी तरह जानते है उनको क्या करना।

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया. केन्द्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में ‘‘गंभीर चूक’’ करार दिया है

आप इस पोस्ट को भी पढ़ सकते हैं – नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय

कुछ लोगो ने कहाँ सिर्फ 700 लोग ही आये थे इसलिए PM मोदी बापस हो गए ?

सबसे पहली बात 700 लोगो की गिनती किसने की, और कुर्सिया खाली थी तो काफिला क्यों रोका। सच में ऐसी ओछी और छोटी सोच पता नहीं कहाँ से आती हैं। सबसे पहली बात अगर 700 लोग आये थे तो क्यों रोका मोदी जी का काफिला उनको भी देखने देते की लोग उनको कितना पसंद कर रहे या नहीं कर रहे। पूरे देश में ऐसा कोई नहीं जो pm मोदी को नहीं सुनना चाहता हैं। सिर्फ कुछ धूर्त नेता और पाकिस्तानी प्रेमी नेता ही सिर्फ उनको नहीं सुनना चाहते है।

दोस्तों आप सभी के लिए यहाँ पर कुछ ऐसी वीडियो को हम दिखा रहे हैं जिनको देख कर आप को भी लगेगा देश का एक हिस्सा किस दिशा में जा रहा है और आप भी सोचने पर मजबूर हो जाओगे की कहा से आते है ऐसे लोग। कौन है ये लोग।

हम और हमारी पूरी टीम pm नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने वालों की घोर निंदा करते हैं क्यूंकि pm पूरे देश के द्वारा चुके गए है सिर्फ कुछ लोगो ने नेता नहीं है। उनका अपमान पूरे देश का अपमान है। हम यहाँ पर यह भी कहना चाहते हैं pm चाहें कोई भी हों चाहें किसी भी पार्टी से हों पूरे देश को उनका सम्मान करना चाहियें। अगर देश के लोग pm का अपमान करेंगे तो पूरी दुनिया की नज़रों में हम किस तरह की छवि अपने देश की बना रहे होंगे।