Ram Navami 2020: जानें क्या है मर्यादा पुरुषोत्तम की उपासना का शुभ मुहूर्त और विधि | राम नवमी

0
430
ram navami 2020
ram navami 2020

Ram Navami के दिन पूरे देश के सभी मंदिरों में बहुत सारे प्रोग्राम मनाये जाते हैं। लेकिन इस बार Ram Navami पर सारे मंदिरों के द्वार बंद हैं और सभी जानते हैं ऐसा क्यों हैं। आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर पहला हुआ हैं इस कारण Ram Navami पर भी मंदिर को बंद रखा गया हैं।

आज अंतिम नवरात्र हैं। पूरे भारत देश में आज राम नवमी का त्यौहार मनाया जा रहा हैं। आज २ अप्रैल हैं और आज चैत्र नवरात्र का अंतिम दिन भी हैं। कोरोना वायरस की बजह से लोग अपने घरों में ही पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Ram Navami Wishes

आज हम आज के दिन की विशेषता को समझते हैं क्यों इतना खाश हैं आज का दिन।

आज गुरुवार हैं गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ हैं क्यूंकि आज श्री भगवान विष्णु जी का दिन हैं और इस गुरुवार के दिन श्री भगवान विष्णु जी की पूजा का विधान हैं। आज के दिन लोग विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। और श्री भगवान राम विष्णु जी के अवतार हैं।

चैत्र माह के नौवे दिन माँ दुर्गा जी को हम विदाई देते हैं। नवरात्र के नौवे दिन माँ सिद्धिदात्री का पूजन लोग करते हैं और अपने अपने घर में छोटी छोटी कन्याओं को भोज भी करते हैं और उनके पैरों को धोकर उनको दान दक्षिणा भी देते हैं।

सबसे महत्पूर्ण बात हैं की ऐसी मान्यता हैं की जिस व्यक्ति के ऊपर अगर समय सही नहीं चल रहा हैं या उसके गृह अशांत चल रहे हों बो व्यक्ति माता दुर्गा के नौ दिन के व्रत रख कर और राम नवमी को हबन और पूजा करें उसके नव गृह शांत हो जाते हैं। नवरात्री के नौवे दिन इनकी पूजा करके नव गृह को शांत किया जाता जाता हैं ऐसी मान्यता हैं।

राम नवमी पूजा मुहूर्त – Correct Time Of Ram Navami Worship

राम नवमी का पूजा मुहूर्त हैं सुबह 10:30 AM से दोपहर 1:30 PM तक। इस मुहूर्त में ही पूजा और हवन करना अच्छा रहेगा।

कैसे करें श्री राम की उपासना? How To Do Ram Navami Worship

  • प्रातः काल स्नान करके साफ़ वस्त्र पहन ले और उसके बाद भगवान राम की प्रतिमा को गंगा जल से पवित्र करके रोली का तिलक करें।
  • भगवान् राम को पीले फूल, पीले फल, और पंचामृत के साथ तुलसी जल अर्पित करें। पूजा के संजय घंटी और शंख जरुर बजाएं। ऐसी मान्यता हैं शंख की ध्वनि से भगवान् राम आप की पूजा का निमंत्रण का आवाहन से आप को आशीर्वाद देंगे।
  • रामनवमी के दिन भगवान् राम की मूर्ति को पंचामृत से भी स्नान कराने का प्रावधान हैं।
  • आज के दिन नवरात्र पूरे होने पर लोग अपने घरों में हवन भी करते हैं।
  • हवन सामग्री में जौ और काले तिल जरूर मिला ले।
  • आज का दिन राम जी का दिन हैं इसलिए आप रामायण भी पढ़ सकते हैं और इस दिन बालकाण्ड का पाठ करना बहुत ही अच्छा माना जाता हैं।

किस लाभ के लिए की जरुरी चीज से हवन करें ?

  • आर्थिक लाभ के लिए मखाने और खीर से हवन करें।
  • कर्ज मुक्ति के लिए आप अपनी हवन सामग्री में राई का इस्तेमाल करें।
  • संतान सम्बन्धी समस्या के लिए आप माखन और मिश्री का इस्तेमाल अपने हवन में करें।
  • ग्रह शांति के लिए और आप के घर में सुख शांति बनी रहें इसके लिए आप काले तिल का इस्तेमाल करें।
  • सभी के कल्याण के लिए आप काले तिल और जौ से हवन करें।