Ramadan 2020 : जानिए भारत में किस तिथि और समय पर दिखेगा चंद्रमा

0
297
ramadan 2020

सभी को पता हैं हर साल के रमजान के पाक पवित्र महीना, जो इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवा महीना होता हैं। इस महीने में पूरा मुस्लिम समाज अल्‍लाह की इबादद में लग जाता हैं। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग व्रत या रोजा रखते हैं। रोजा जो सुबह सूरज के उदय होने पर शुरू होता हैं और जब सूरज अस्त हो जाता हैं तब रोजा समाप्त होता हैं।

रोजा इफ्तार से खोला जाता हैं जो सूर्यास्त के बाद होता हैं।
रमजान उस टाइम को माना जाता हैं जब लोग अल्‍लाह के बहुत करीब आते हैं। और रमजान रोजा के नियमो का पालन करते हैं। रमजान के नियमो का पालन करने की मुख्य बजह हैं जो लोग गरीब हैं जिन लोगो को ज्यादा कष्टों के साथ जीवन जीना पड़ा हैं उनको रमजान में याद किया जाता हैं। रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुसलमान गरीबों को दान करते हैं।

24 April को दिखाई देगा चन्द्रमा (Ramadan 2020)

आइन्यूज़ की एक जानकारी के हवाले से पता चला ऍमअच् नॉटिकल पंचांग कार्यालय ने कहा हैं की उनके अनुसार नया चन्द्रमा 24 अप्रैल दिन शुक्रवार तक दिखाई दे सकता हैं। अगर 24 अप्रैल को रमजान का चाँद दिखाई दिया तो 25 अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा, नहीं तो 26 अप्रैल को पहला रोजा होगा। ऍमअच् नॉटिकल पंचांग कार्यालय संस्था यूके के आधिकारिक खगोलीय डाटा देती हैं। चंद्र कैलेंडर के आधार पर ग्रेगोरियन कैलेंडर में इसकी स्थिति अलग होती है।

29 या 30 दिन का रोजा (Ramadan)

मुस्लिम समाज में रमजान के महीने यानी चाँद की तारीख के अनुसार 29 या 30 दिनों के रोजे रखते हैं। रमजान का चाँद दिखाई देने के बाद सुबह को सूरज निकलने से पहले सहरी खाकर रोजा रखा जाता हैं।

जबकि सूरज ढलने के बाद इफ्तार होता हैं जो लोग रोजा रखते हैं वो सहरी और इफ्तार के बीच कुछ भी नहीं खा पी सकते हैं। ये नियम उन सभी को याद रखना जरुरी हैं जो लोग रोजा रखते हैं।

कोरोना की बजह से घरों में होगा ईद का त्यौहार

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की बजह से सभी लोग अपने अपने घरों में रह रहे हैं। पूरे भारत देश में लॉक डाउन चल रहा हैं ऐसे में लोग अपने घरों से एक दूसरे को रमजान की बधाई देंगे और रोजा रखेंगे।

रोजा का महीना जब ख़त्म होता हैं उसके बाद ईद उल फितर मनाई जाती हैं। जिसे मुस्लिम समुदाय बहुत ही उल्लास के साथ मानते हैं। जो लोग गरीब हैं उनकी मदद करते हैं। अपने प्रियजनों से मिलते हैं और बधाई देते हैं। लेकिन इस साल कोरोना वायरस के कारण त्यौहार लोग घरों में ही रह कर मनाएंगे ताकि बो और उसके रिस्तेदार सभी कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचे रहें।