Home Uncategorized स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध हिंदी में

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध हिंदी में

0
Swachh Bharat Mission Essay

स्वच्छ भारत अभियान को सभी जानते होगें लेकिन आप के साथ आज भारत की दशा और रुप को बदलने वाले इस अभियान की सोच को हम आप के सामने अपने शब्दों में रख रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान हमारे देश भारत को स्वच्छ बनाने, साफ़ सुथरा बनाने के लिए चलाया गया। Swachh Bharat Abhiyan Essay के प्रारूप को समझने से पहले आप को हमारी ये छोटी सी जीवन शैली को जरूर सुनना चाहियें।

एक छोटा बच्चा जो अपनी माँ का बहुत प्यारा होता हैं और बो उस छोटे से बच्चे को नहलाती हैं, नए कपडे पहनती हैं, साफ़ भोजन कराती हैं, साफ़ बिस्तर पर सुलाती हैं ताकि उसके बच्चे को कोई भी बीमारी न लगे, बच्चा खुश रहे, स्वस्थ रहे इस लिए।

अब आप हमारी इस शैली को सुन चुके हैं अब इसका उल्टा रूप देखिए। भारत हमारा देश हैं हमारा घर, हम सब इस घर में रहते हैं, सारे अपने काम हम अपने देश की भूमि पर करते हैं फिर अपने देश अपनी भूमि जिसको हम माँ का दर्जा देते हैं उसको गंदा कैसे रहने देते हैं। इन्ही सब बातों को प्रारूप मानकर Swachh Bharat Mission शुरु किया गया।

स्वच्छ भारत अभियान को 2 अक्टूबर 2014 में इस अभियान को शुरु किया गया और 2 अक्टूबर 2019 को पूरे 5 साल बाद इस अभियान ने देश की रुप ही बदल कर रख दिया। बहुत सारे लोगो ने इस अभियान में आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लिया।

भारत के कई बड़े सेलिब्रिटीज भी इस अभियान में आगे आये। लोगो ने जमकर इसका प्रचार प्रसार किया। लेकिन समीक्षा की बात ये हैं की क्या हम सभी को इस अभियान की जरुरत थी। हर कोई सिर्फ और सिर्फ सरकार के हिसाब से ही चलता हैं हमारे देश में। या फिर सफाई करना भी आप सरकार से ही सीख सकते हैं। सच में ये बहुत ज्यादा ही शर्म की बात हैं की हम छोटी छोटी के बातों को सीखने के लिए भी एक दूसरे का मुँह देखते हुए नजर आते हैं।

क्यों भारत का एक हर एक निवासी सिर्फ अपने घर को घर समझता हैं इस पूरे देश को अपना घर नहीं समझता हैं। हर तरह से हमको बिना इस अभियान के सफाई के मूल रुप तो पता ही होने चाहियें।

भारत देश के गाँव की हालत तो ऐसी थी जो खुले में शौच करने जैसे कामो को अंजाम दे रही थी। और हमारे देश के बुजुर्ग जो अपने आप को दुनिया देखने वाला और बड़ा उपदेसक समझते हैं उन्होंने कभी भी खुले में शौच जैसी परंपरा को खत्म नहीं होते दिया।

भारत एक आधुनिक देश हैं जहा खुले में शौच करने में कोई शर्म नहीं हैं लेकिन सेक्स पर बात करने में लोगो को शर्म आती हैं। स्वच्छ भारत अभियान में खुले में शौच जाने की प्रक्रिया को ख़त्म करने की ठानी और 2014 से 2019 तक इसके चौकाने वाले परिणाम दिखाई दिए। भारत अभी भी खुले में शौच जैसी बातों से मुक्त नहीं हो पाया हैं लेकिन अब काफी हद तक कम जरुर हो गया हैं।

भारत देश एक कृषि प्रधान देश हैं और एक पुरुष प्रधान देश भी। लेकिन भारत देश के पुरुष किसी भी अच्छे काम को करने के लिए एक दूसरे का मुँह तकते नजर आते हैं।

जब आप अपने घर को साफ़ रखना चाहते हैं तो आप अपने देश को क्यों साफ़ स्वच्छ नहीं रख सकते हो। क्या आप की ये शान हैं की अपने घर की सफाई करने के बाद जो भी कूड़ा निकलता हैं उसको आप गली में, रोड के किनारे, घर के पास वाले खली प्लाट में डाल देते हैं, ये कितना सही हैं। जो लोग आज भी ऐसा करते हैं उन सभी को शर्म आनी चाहियें।

क्या हैं स्वच्छ भारत अभियान (What is The Swachh Bharat Abhiyan)

स्वच्छ भारत अभियान कोई आज कल का अभियान नहीं हैं। हमारे बापू जी, महात्मा गांधी जी ने इसकी शिला को तो बहुत पहले ही तय कर दिया था लेकिन भारत की जनता और भारत के नेताओ ने कभी भी इस तरह नजर ही नहीं डाली।

भारत में इस देश को आजाद करने वाले महात्मा गाँधी जी के उपदेश देश की अगर देश साफ़ होगा तो बिचार भी साफ़ होंगे, मन भी साफ़ होगा। 2 अक्टूबर 2014 को हमारे देश के नए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महात्मा गाँधी जी के पुराने बिचारों को फिर से जीवित करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की और भारत देश को चमकना कर दिया।

Swachh Bharat Abhiyan

जिस पर और किसी भी नेता की नजर नहीं थी उस और श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कदम बढ़ाये और उनके समर्थन में पूरा देश चल पड़ा। आखिर क्यों न चले मुद्दा ही ऐसा था। किसको साफ़ सफाई अच्छी नहीं लगती हैं।

स्वच्छ भारत अभियान के प्रमुख बिंदु (Swachh Bharat Mission Points)

इस Swachh Bharat Mission के कई सारे उदेश्ये थे और अभी भी उन्ही उद्देश्यों पर स्वच्छ भारत अभियान काम कर ही रहा हैं। आप को भी बताते हैं क्या उदेश्ये हैं स्वच्छ भारत अभियान के और अभी तक 2014 से 2019 तक कितनी सफलता मिल पायी हैं।

  1. खुले में कचरा न फेकना और नहीं रास्तें में, सड़क पर कचरा फेकना।
  2. खुले में शौच जाने पर रोक लगाना, लोगो को जागरूक करना की खुले में शौच जाने से बहुत सारी बीमारियां पनपती हैं और वातावरण की हवा भी दूषित होती हैं।
  3. कचरे का इस्तेमाल कर खाद्य बनाने और कचरे से प्लास्टिक को अलग कर उस प्लास्टिक को भी और किसी काम में इस्तेमाल करना। प्लास्टिक पर इस्तेमाल पर रोक लगाना ताकि प्लास्टिक से होने वाले पोलुशन को रोका जा सके।
  4. प्लास्टिक या फिर खुले में कचरे को जलाने पर रोक लगाना ताकि कचरे के जलने पर जो पोलुशन हवा में फैलता हैं उसको रोका जा सकते।
  5. बड़े बड़े नालों की सफाई और गंगा जैसी निम्रल नदियों की भी सफाई इस स्वछता अभियान के प्रमुख बिंदु रहें हैं।

स्वच्छ भारत अभियान की जरुरत (Swachh Bharat Abhiyan)

Swachh Bharat Abhiyan की जरुरत ही क्यों पड़ी। पहले कुछ लाइन्स में हम इस बात का जिक्र कर चुके हैं। लोगो में जागरुकता की बहुत बड़ी कमी होने की बजह से उन सभी का सही मार्गदर्शन करना इस स्वच्छ भारत अभियान की सबसे बड़ी रणनीति थी। आज भी गाँव में लोग खुले में शौच जाते हैं।

  1. सबसे ज्यादा जरुरी था की हमारे गाँव के घरों में सभी के पास अपने अपने सुलभ शौचालय हो ताकि खुले में शौच पर रोक लगाई जा सकते। खुले में शौच बड़ी बीमारयों का कारण बनती हैं।
  2. सूखे कचरे और गीले कचरे को अलग अलग रखा जाए ताकि उनका इस्तेमाल किया जा सकते।
  3. कॉलोनी, मोहल्ला, के लोगो को जागरुक करने के लिए छोटी छोटी सभाओं को करना जिसमें स्वछता के फायदे, और साफ़ सफाई न रखने से फैलने वाली बिमारियों के प्रति लोगो को जागरूक करना।
  4. ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की शैली को सही करना और स्कूल और पंचायत के साथ मिलकर लोगो को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताना।

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कैसे और किसने की

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी ने २ अक्टूबर २०१४ को (गांधी जी की 145वीं जयंती को शुरू हुआ) भारत में भी स्वच्छ भारत अभियान आ आगाज किया और श्री महात्मा गाँधी जी से सपने को पंख लगा दिए। महात्मा गाँधी जी का सपना था एक स्वच्छ भारत की रचना करना। 2 अक्टूबर 2019 को इस स्वच्छ भारत अभियान को पूरे 5 बर्ष पूरे हुए। यकीन मानियें हमारे भारत देश को 5 सालों में एक ताजगी और खुशनुमा वतावरण आखिरकार मिला। 80% हमारे भारत देश को स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छ कर दिया और इसका सीधा सीधा क्रेडिट हमारे श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री जी को जाता हैं लेकिन उनके साथ पूरे देश की जनता को भी जाता हैं जिसने उनकी इस पहल का स्वागत किया और उन पर भरोसा भी किया।

हमारे देश के कई सारे बड़े बॉलीवुड के कलाकार जिन्होंने टीवी के माध्य्म से, पोस्टर प्रचार, से स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगो को जागरुक करने का बीड़ा उठाया। इसके साथ ही पूरे देश की राज्य सरकारों ने भी लाउड स्पीकर और दीबार पेंटिंग्स पर स्वच्छ भारत अभियान का प्रचार प्रसार किया।

हम आप के साथ कुछ हस्तियों के नामो की लिस्ट आप के साथ साझा कर रहे हैं जिन्होंने इस स्वच्छ भारत अभियान में काफी प्रचार प्रसार किया और लोगो को जागरुक करने में सरकार की मदद भी की।

  • सलमान खान
  • प्रियंका चोपड़ा
  • कमल हसन
  • बाबा रामदेव
  • अनिल अंबानी
  • सचिन तेंदुलकर
  • महेन्द्र सिंह धोनी
  • विराट कोहली
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल की पूरी टीम

स्वच्छ भारत अभियान से क्या फायदा हुआ

स्वच्छ भारत अभियान को हमारे बापू श्री पूजनीय महात्मा गाँधी जी ने आजादी से पहले ही इस सपने को देख लिया था और सोच लिया की भारत देश की रचना स्वच्ता के ऊपर ही रखी जानी चाहियें। स्वच्छ भारत अभियान ऑफिसियल तोर पर 1999 से लागु माना जाता हैं लेकिन बो सिर्फ नियमो में ही दब कर रह गया था। उसके कुछ समय बाद भारत सरकार ने स्वच्छता आयोग गठित किये थे 2012 में। जिसके बाद 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. श्री मनमोहन सिंह जी ने अपनी सहमति से इस योजना को निर्मल भारत अभियान का नाम किया और इस योजना को शुरू भी किया।

अब हम आप को कुछ सरकारी आंकड़ों के बारे में बताते हैं जिसके हिसाब से स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब तक 10,19,78,900 घरों में सुलभ शौचालयों का निर्माण किया जा चूका हैं और करीब 6,03,235 गाँव ओपन डेफेकशन(खुले में शौच मुक्त/ या खुले में मलत्याग मुक्त ) मुक्त हो चुके हैं। 36 राज्यों की सरकार प्रदेश शासित सरकारों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में कार्यरत हैं।

स्वच्छ भारत अभियान में भारत को पूर्ण रुप से खुले में शौच मुक्त बनाने का जो सपना था बो पूरी तरह से सफल तो नहीं हुआ लेकिन फिर भी बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिले। जो सच में बहुत ही अच्छे परिणाम हैं।

क्या सीखा हमने स्वच्छ भारत अभियान से

क्या सीखा हमने इस स्वच्छ भारत अभियान से, चलो मिलकर निष्कर्ष निकालते हैं। निष्कर्ष ये हैं की अपने देश को, और अपने घर की सफाई करना एक ही बात हैं। एक जानवर कुत्ता बो भी जब कही आराम करने के लिए रुकता हैं तो बो उस जगह को अपनी पूछ से साफ़ कर लेता हैं। हम इंसान हैं और हमारे पास प्रभु कृपा से एक बुद्धि हैं, हमें पता होना चाहियें की सफाई की क्या अहमियत हैं। आप अब एक बात सुनिए, सफाई और साफ़ सुथरा रहना भगवान् की तरफ बढ़ाया गया कदम होता हैं। अगर हमारे भारत देश की जनता इस बात तो ठान ले की सफाई रखनी हैं अपने घर की भी और अपने घर के बाहर की भी, तो यकीं मानियें ये हमारा भारत देश बहुत सुन्दर और हमारी पूरी धरती बीमारी रहित होगी। सफाई रखियें और जो गन्दगी करते हैं उनको भी रोकिए।

हम आशा करते हैं आप को हमारा आज का ब्लॉग पोस्ट स्वच्छ भारत अभियान एस्से अच्छा लगा होगा। आप हमारे ब्लॉग के नोटिफिकेशन को अल्लोव कर दीजिये ताकि आप को हमारी हर आने वाली नयी पोस्ट के नोटिफिकेशन मिलते रहे।

आप हमारी पोस्ट को व्हाट्सप्प पर, फेसबुक पर अपने मित्रों, परिवार के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Exit mobile version