हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है, कैसे करवाएं, फायदे के बारे में जानकारी

0
30
हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है

हेल्थ इंश्योरेंस की बात जब भी होती है बहुत सारे लोगों को ये ख्याल आने लगता है हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है? आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आप को हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है? इसके विषय में पूरी जानकारी दे रहे है। आप सभी को पिछले दिनों की बात याद होगी जिसमें एक महामारी ने पूरी दुनिया को कैसे परेशान कर दिया लाखों लोगों ने जान बचायी और कुछ लोगों के पास पैसों की कमी की बजह से उनका इलाज सही तरह से नहीं हो पाया। हेल्थ इंश्योरेंस न होने की बजह से कोरोना जैसी बीमारी से लड़ना बहुत मुश्किल हो गया था।

बहुत ज्यादा खर्चा हो रहा थे इलाज में और इसी बजह से कई लोगों की प्रॉपर्टी और पूरा बैंक बैलेंस खत्म हो गया। हम यहाँ सिर्फ कोरोना की बात नहीं कर रहे। कोरोना की तरह बहुत सी ऐसी बीमारियाँ है जिसमें बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता है इलाज कराने में जैसे TB, कैंसर, हार्ट से सम्बंधित रोग, और भी ऐसी बीमारियाँ जिसमें आप को हॉस्पिटल में एडमिट रहना पड़ सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस न होने पर कभी कभी ऐसा होता है अचानक किसी भी परिवार जन की तबियत खराब हो जाती है ऐसे में हॉस्पिटल में काफी खर्च करना पढ़ सकता है।

ये एक छोटी सी बात है जो हम आप को समझा रहे है लेकिन अगर आप हमारी इस बात पर थोड़ा ध्यान से सोचते है तो हो सकता है आप को समझ आएगा की ये छोटी बात हम सभी के जीवन में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है? –

अब आप को समझने की जरुरत है हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है? हेल्थ इंश्योरेंस एक ऐसी पॉलिसी होती है जो आप की हेल्थ से होने वाली प्रॉब्लम को cover करती है। हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी जिस समय आप करवाते है चाहे वह किसी भी कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी हो आप को पालिसी एजेंट उस पालिसी के बारे में पूरी जानकारी देता है। और उस पॉलिसी का एक प्रीमियम अमाउंट देना होता है।

पालिसी एजेंट आप को ये भी जानकारी देता है की कौन – कौन सी बीमारियाँ आप की पॉलिसी में cover की जा रहीं हैं। आप की उम्र और आप कितने रुपये का अपनी पालिसी पर हेल्थ cover लेना चाहते है उसके हिसाब से पालिसी का प्रीमियम तय होता है। जैसे आप ने 4 लाख का cover लिया है तो जब भी आप बीमार हो जाते हो तो कंपनी आप के बीमार होने पर आप का इलाज करायेगी और हॉस्पिटल का हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी पेमेंट करेगी।

लेकिन आप को इलाज करने से पहले यह भी सुनिश्चित करना होगा, जिस हॉस्पिटल में आप इलाज करा रहे हैं क्या हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी उस हॉस्पिटल के साथ जुडी हुयी है। आप को उसी हॉस्पिटल में इलाज करना होता है जिसमें हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आप को नाम देगी। हेल्थ इंश्योरेंस कराने से पहले आप पालिसी एजेंट से यह पूछ सकते है की कौन कौन से हॉस्पिटल ये पालिसी cover करती है। हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी आप प्रति वर्ष आप को renew करानी होती है।

जिसके भी फायदे हैं। ये हम इस पोस्ट में आगे जानेगे। अगर आप एक हेल्थ पालिसी लेते है तो इन्कमटेक्स सेक्शन 80 (D) के तहत आप को टैक्स में छूट भी मिलती है। हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आप को इन्कमटेक्स सेक्शन 80 (D) के तहत आप को टैक्स में छूट लेने के लिए प्रतिवर्ष tex certificate भी देती है।

आप को एक हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी हमेशा इसलिए लेनी चाहिए, अगर अचानक आप की तबियत खराब हो जाती है और आप को कोई खरतरनाक बीमारी होती है जिसका इलाज करना बहुत ज्यादा जरुरी है तो ऐसे में अगर आप के पास एक हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी है तो आप का इलाज आसानी से हो जाएगा और आप की सेविंग भी बच जायेगीं।

अगर आप करीब 3.5 lakh रुपये का पालिसी कवर लेते है तो आप का एक साल का करीब 1 व्यक्ति का 7 हजार से तक हो सकता है। यानी आप को समझना चाहिए की 7000 साल का आप प्रीमियम दे रहे है और आप के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो ऐसे में आप को हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी 3.5 लाख तक का खर्च देगी हॉस्पिटल को आप की बीमारी को सही करने के लिए। आप आप यह भी सोच कर देखिये अगर पालिसी नहीं होगी तो आप को अपनी saving को तोडना पड़ेगा और 3.5 लाख का खर्च करना पड़ेगा। ऐसे में आप के जीवन भर की कमाई ख़राब हो जाती।

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के फायदे –

  • अगर आप एक हेल्थ पालिसी लेते है तो इन्कमटेक्स सेक्शन 80 (D) के तहत आप को टैक्स में छूट भी मिलती है।
  • हेल्थ इंश्योरेंस एक ऐसी पॉलिसी होती है जो आप की हेल्थ से होने वाली प्रॉब्लम को cover करती है।
  • आप का इलाज आसानी से हो जाएगा और आप की सेविंग भी बच जायेगीं।

हेल्थ इंश्योरेंस कैसे करवाएं –

अब यहाँ पर हम ये जानेंगे की हेल्थ इंश्योरेंस कैसे करवाएं। आज कल मार्किट में हेल्थ इंश्योरेंस करने वाली बहुत सारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी हैं लेकिन आप को ये देखना होता है कौन सी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी आप को कम प्रीमियम में ज्यादा फायदा दे रही है और जो लोग खरीद चुके हैं उनका उस पालिसी पर फीडबैक कैसा है।

आज कल कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा भी पॉलिसी पर मिलती है और कुछ पॉलिसी ऐसी होती है जिसमें आप को पहले पैसे खर्च करने होते है उसके बाद आप को पैसा मिलता है लेकिन अब आज कल सभी लोग कैशलेस वाली पॉलिसी लेते है।

कैशलेस पालिसी में आप के पास पैसे नहीं भी होंगे तो भी आप का इलाज हो जाएगा बस आप की बीमारी पालिसी में कवर होनी चाहिए। आप पालिसी हमेशा ऐसी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से जो पहले से चल रही हों और जिसका पुराना रिकॉर्ड अच्छा हो। आप पॉलिसी बेचने वाली हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की रेटिंग आज कल ऑनलाइन चेक कर सकते है। आज कल कई सारी फेमस वेबसाइट है जो जहाँ पर आप पॉलिसी को आसानी से खरीद सकते है।

अगर आप के कोई परिचित व्यक्ति है जिनको आप अच्छी तरह जानते हों और वो व्यक्ति हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचता हों तो आप उस व्यक्ति से भी खरीद सकते है। बैसे हम आप को बोलेगे आप आज कल के समय के हिसाब से ऑनलाइन पॉलिसी खरीदें जिससे आप सभी हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी बेचने वाली कंपनी को चेक सकें की कौन सी पालिसी कितने फायदे दे रही हैं। आप जब ये सुनिश्चित कर लें की आप को पालिसी किसी कंपनी की लेनी है जो भी आप ने सेलेक्ट की है अब आप उसके कस्टमर केयर से बात करें और पालिसी के बारे में डिटेल में जानकारी लें। ये बहुत जरुरी है।

दोस्तों हम आशा करते हैं आप सभी को हमारी आज की पोस्ट अच्छी लगी होगी। हेल्थ इंश्योरेंस कैसे करवाएं, हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है? इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आप सभी को पोस्ट अच्छी लगी हों तो शेयर जरूर करें।

आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर केयर नंबर1800-270-7000
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर केयर नंबर1800-425-2255
मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर केयर नंबर1860-500-8888
एचडीएफसी ईगो हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर केयर नंबर1800-2666-400 , 022 6242 6242
बजाज हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर केयर नंबर1800-209-5858

हेल्थ इंश्योरेंस क्या है और क्यों जरूरी है?

हेल्थ इंश्योरेंस एक ऐसी पॉलिसी होती है जो आप की हेल्थ से होने वाली प्रॉब्लम को cover करती है। अगर आप एक हेल्थ पालिसी लेते है तो इन्कमटेक्स सेक्शन 80 (D) के तहत आप को टैक्स में छूट भी मिलती है। आप का इलाज आसानी से हो जाएगा और आप की सेविंग भी बच जायेगीं।