मेहन्द्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | एक ऐसा क्रिकेटर जिसने क्रिकेट के खेल में नयी जान फूक दी थी

0
90
मेहन्द्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
मेहन्द्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

भारत देश में कई प्रकार के games खेले जाते हैं परंतु इन सभी गेम्स में से सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट है। जिसे लोग देखना व खेलना दोनों ही पसंद करते हैं। लोगों के अंदर क्रिकेट को लेकर इतना प्यार है कि वह क्रिकेट देखने के लिए एक मैच भी मिस नहीं करते यदि इंडिया का किसी के साथ मैच हो रहा हो तब तो बिल्कुल भी नही करते।

यह तो बात हुई कि भारत में क्रिकेट को लोग बहुत ही उच्च दर्जे वाला खेल मानते हैं। इसे गली गली में बच्चे से लेकर जवान तक जवान से लेकर बूढ़े तक खेलना पसंद करते हैं। भारत के लोग यदि क्रिकेट को इतना पसंद करते हैं। तो जाहिर सी बात है कि वह इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी बेहद पसंद करते हैं।

यूं तो बहुत से क्रिकेट के खिलाड़ी आए और गए है जिन्होंने क्रिकेट को एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है जहां की कामना शायद हम कभी कर ही नहीं सकते थे मगर ऐसा हुआ है। तो आज हम एक ऐसे इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं। जिन्होंने अपने जीवन का काफी वक्त या यूं कह सकते हैं कि पूरा हिस्सा उन्होंने क्रिकेट को समर्पित कर दिया। यह पढ़ आपके मन में बहुत सारे नाम आए होंगे तो एक नाम महेंद्र सिंह धोनी का भी आया होगा।

हम विख्यात शख्सियत इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय के बारे में आपको बताएंगे और उनके जीवन के बारे में भी आपसे कुछ जानकारियां साझा करेंगे जानने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं।

मेहन्द्र सिंह धोनी का जीवन परिचय

जैसा कि हम सब जानते हैं कि इंडियन क्रिकेट टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं एक योगदान हैं जिन्होंने अपना जीवन क्रिकेट को समर्पित किया। उनका पूरा नाम महेंद्र सिंह धोनी है और इन्हें लोग कई नाम से पुकारते हैं। लेकिन इन्हें घरवाले और दोस्त प्यार से माहीं बुलाते हैं और दुनिया के लिए यह एम एस धोनी के नाम से बहुत प्रचलित है। कुछ लोग तो इन्हें धोनी भी कहते हैं। जैसा कि मैंने आपको बताया है कि इनके कई नाम है और लोग इनको प्यार से बहुत सारे नाम से पुकारते हैं।

मेहन्द्र सिंह धोनी जन्म, जीवन –

धोनी यानी एम एस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में रांची झारखंड में हुआ था। एम एस धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता जी का नाम देवकी धोनी। धोनी 2 भाई और एक बहन है। जहा बहन का नाम जानकी और बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ने अपनी शिक्षा झारखंड के जवाहर विद्या मंदिर से हासिल किया।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोई भी रास्ता पाने के लिए हमें बहुत मुश्किलों से गुजरना पड़ता है ठीक इसी प्रकार महेंद्र सिंह धोनी को भी एक आम इंसान से बहुत बड़े और कामयाब क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने भी बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया। यूं तो धोनी मिडिल फैमिली से बिलॉन्ग करते थे जहां उनके पिता MECON कंपनी के कर्मचारी थे। महेंद्र सिंह धोनी के परिवार का नाता उत्तराखंड से था परंतु उनके पिता का काम झारखंड में था इसी वजह से इन्हें झारखंड में रहना पड़ा।

धोनी अपने स्कूल के दौरान फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करते थे और उन्हें स्कूल की टीम में गोलकीपर के तौर पर भी रखा गया था। वह गोलकीपर का काम बहुत ही बखूबी से करते थे साथ ही वह फुटबॉल बहुत  दिलचस्पी से खेलते थे।

उनके पिता उनके पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी पढ़ाई में भी अच्छे थे परंतु उनके पिता चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर कुछ अच्छा काम करें खेल की तरफ ध्यान ना दें।

परंतु कहते हैं ना कि किस्मत को जो मंजूर होता है उसे कोई ना मंजूर नहीं कर सकता। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में क्रिकेट की शुरुआत उनकी स्कूली टाइम से ही हो गई थी। स्कूल में खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी को जब उनके क्रिकेट कोच ने देखा तब उन्हें यह लगा कि यह बच्चा क्रिकेट भी अच्छा खेल सकता है। वहां से इनका क्रिकेट का सफर शुरू हो गया। उन्होंने अपने जीवन के 16 साल क्रिकेट को दिया

मेहन्द्र सिंह धोनी Matches –

पहला domestic cricket मैच –

  • पहला रणजी मैच 1999 में खेला था। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने बिहार के टीम से आसाम  टीम के opposite में खेला था और कुल 68 रन बनाए थे। इसी रणजी ट्रॉफी के लिए खेले गए पांच मैच में धोनी ने 283 रन बनाए थे। इसके बाद धोनी ने काफी घरेलू क्रिकेट मैच में अपना प्रदर्शन बहुत ही उम्दा दिखाया। लेकिन धोनी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी इनका चुनाव ईस्ट जोन सेक्टर द्वारा नहीं किया गया। तब धोनी ने क्रिकेट खेल से दूरी बना ली और 2001 में धोनी ने कोलकाता रेलवे में बतौर टिकट कलेक्टर के पद पर होकर काम करना शुरू कर दिया। परंतु उन्हें यह महसूस हुआ कि वह क्रिकेट खेलने के लिए ही बने हैं टिकट काटने के लिए नहीं। धोनी ने 3 साल बाद इस नौकरी को छोड़ कर अपने क्रिकेट करियर पर दोबारा ध्यान लगाना शुरू कर दिया और इस बार ध्यान के साथ-साथ अपनी मेहनत भी डबल कर दी।
  • 2003 में धोनी को जमशेदपुर में प्रतिभा संसाधन विकास विंग के मैच में खेलते हुए प्रकाश पोद्दार जो कि बंगाल के पूर्व कप्तान रह चुके थे उन्होंने देखा और धोनी के खेल के बारे में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी को बताया। जिसके वजह से धोनी का चुनाव बिहार अंडर-19 टीम में हो गया। इसके साथ-साथ धोनी बहुत सारे टूर्नामेंटों का हिस्सा बने जैसे देवघर टूर्नामेंट जो कि 2004 में खेला गया था। इसमें धोनी की टीम की जीत हुई थी और प्रदर्शन की बात करें तो धोनी ने इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 244 रन बनाए।साथी 2004 मैं धोनी का चुनाव इंडिया ए टीम में हो गया था और 2004 में ही धोनी ने अपना पहला मैच इंडिया क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर के पद से खेला जो कि जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के विरोध में खेला गया था।
  • और इसी तरह 3 टीम के बीच (केन्या , इंडिया और पाकिस्तान) खेले गए सीरीज में भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन महेंद्र सिंह धोनी का रहा और भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध खेलते वक्त भी धोनी ने अपना प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन दिया और अर्धशतक से इस मैच को जिताया था।
  • धोनी के पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच (ओडीआई) की बात करें तो जीवन का पहला ओ.डी.आई 2004 में खेला था । इस खेल को धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा ही खेला था।
  • धोनी ने बहुत सारे ओडीआई मैच खेले और कुछ में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा भी रहा और कुछ में कुछ ख़ास भी नहीं रहा लेकिन जब उनका चुनाव पाकिस्तान के साथ खेलने वाले ओडीआई में हुआ तब उन्होंने पाकिस्तान के साथ खेले गए ओडीआई मैच में 148 रन बनाकर अपनी पारी को बहुत ही शानदार तरीके से खेला और उस दिन महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे गोलकीपर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज भी जाने गए।
  • पहला t-20 का मैच धोनी ने north africa के विरूद्ध खेला था। हालांकि धोनी कुछ ज़्यादा जम नही पाएं इस मैच में मगर टीम इंडिया ने ये मैच जीत लिया था।
  • धोनी की कप्तानी का सफर 2007 से शुरू हुआ । जबकि धोनी दे पहले इंडियन क्रिक्लेट टीम के कप्तान राहुल ड्रेविड थे और उन्होंने जब यह पद छोड़ा तब उन्होंने और सचिन तेंदुलकर ने खुद BCCI को धोनी को कप्तान बनाने का सुझाव दिया।
  • धोनी को विश्व 20- 20 मैच में जो दक्षिणी अफ्रीका में हुआ इन्हें उसमे कप्तानी करने का अवसर मिला था और इस मैच में धोनी का प्रदर्शन बतौर कप्तान बेहतरीन रहा इसलिए धोनी को टेस्ट मैच और one day मैच की भी कप्तानी सौप दी गई।
  • धोनी एक ऐसे  विकटकीपर है जिन्होंने टेस्ट मैचों में 4000 रन बनाए है।यही नही बल्कि भारतीय टीम ने  27 टेस्ट मैचो में जीत भी हाशिल की ।
  • इनकी कप्तानी में भारत टीम ने वल्ड कप भी जीते और बहुत सारे कप भी जीते।

मेहन्द्र सिंह धोनी को मिले अवार्ड्स-

Sr. NoODI matchesटेस्ट matchesT-20 मैचेस
1धोनी द्वारा खेले गए वन डे मैच -318धोनी द्वारा खेले गए कुल टेस्ट मैच 90Total टी 20 मैच 89
2Total ininings- 272Total खेलीं गई इंनिंग -144Total रन 1444
3Total रन इन ओने डॉय मैचेस-9967टेस्ट मैच के कुल चौके -544Total छक्के 46
4छके इन one day मैचेस-217टेस्ट मैच में लगाए गए छक्के 78Total चौके 101
5चौके in one day-770टेस्ट मैच में total रन- 4876अर्ध शतक 2
6शतक खुल-10कुल शतक 6शतक 0
7अर्ध शतक -67कुल दोहरे शतक 1
8कुल अर्ध शतक 33
मेहन्द्र सिंह धोनी का जीवन परिचय
  • राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड- 2007
  • पद्म श्री अवार्ड-2009
  • पद्म भूषण -2018
  • डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय (De Montfort University) द्वारा मानद डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त किया था-2011

अभी का जीवन

मेहन्द्र सिंह धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 में साक्षी से हुई । शादी से बहुत पहले मेहद्र सिंह धोनी की गर्ल फ्रेंड हुआ करती थी जिनका नाम प्रियंका था जिनकी मौत 2002 में किसी कारण वर्ष हो गई। धोनी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।

मेहन्द्र सिंह धोनी का रिटायरमेंट-

  • इस महान विख्यात खिलाड़ी ने 15 अगस्त 2020 में क्रिकेट से सन्यासः लेने का फैसला किया था।अब वो ipl के मैचों में खलते नजात आते है।
  • मेहन्द्र सिंह धोनी एक क्रिकेटर होने के साथ साथ एक अफसर भी है उन्हें Army में Lieutenant Colonel का पद 2 नवंबर 2011 को मिला था।

यह कुछ बाते थी जो मेहन्द्र सिंह धोनी का जीवन परिचय के बारे में हमने आपको बताया आशा करते है की आपको हमारी दी हुई जानकारी अच्छी लगी हो और यदि ये जानकारी लाभदायक लगी हो तो आप इससे अपने दोस्तों में ज़रूर से ज़रूर शेयर करे और हमारे ब्लोग्स पोस्ट को फॉलो ज़रूर करे आगे हम ऐसी बहुत सी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे। gkidea आपके लिए बहुत सारी ऐसी रेसिपीज के साथ साथ, eassy knowladge, internet knowladge, meanings, full form जैसी जानकारियो का पिटारा लेकर आते रहते है तो आप इन सभी जानकारियों का लाभ उठा सकते है और आपको जानकारिया अच्छी लगे तो आप इसे अपने दोस्तो में  शेयर ज़रूर करे।