PDF Full Form Hindi |Full Information About PDF | GKIdea

0
315
pdf full form hindi
pdf full form hindi

What is PDF | PDF Full Form in Hindi | PDF होता क्या हैं?

आज कल internet का जमाना हैं और सभी कुछ भी पड़ते हैं तो Online पड़ते हैं या online pdf download करके पड़ते हैं।

जो लोग कंप्यूटर की जानकारी रखते हैं बो लोग अच्छे से पीडीऍफ़ के बारे में जानते होंगे लेकिन क्या आप PDF Full Form जानते हैं।

आज हम PDF Full Form के बारे में बात करने वाले हैं और पीडीऍफ़ क्या हैं इस विषय पर भी आप सभी के साथ बात करेंगे।

बिना किसी के देरी के अब हम शुरु करतें हैं पीडीऍफ़ की फुल फॉर्म.

PDF Full Form | PDF Full Form Hindi:-

पीडीऍफ़ का फुल फॉर्म होता हैं Portable Document Format. हिंदी में PDF Full Form वहनीय दस्तावेज़.

What is PDF (पीडीऍफ़ होता क्या हैं?):-

बहुत से लोगो की जानकारी के लिए अब हम आप को बताते हैं PDF के बारे में कुछ और खास बातें। Pdf को सन 1990 में Adobe कंपनी ने बनाया था और Adobe कंपनी ने Pdf file format बनाया था जिसको लोग स्क्रीन पर पड़ सकें।

पीडीऍफ़ सॉफ्टवेयर की मदद से आप किसी भी hard copy को इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट में convert कर सकते हैं और आप कंप्यूटर पर PDF के जरिये पड़ भी सकते हैं।

आज कल पीडीऍफ़ फॉर्मेट को आप अपने smart phone पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पीडीऍफ़ फॉर्मेट फाइल को आप email, whatsup, facebok, Pendrive, hard disk के माधियम से एक दूसरे के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

History of PDF (पीडीऍफ़ की हिस्ट्री क्या हैं):-

पीडीऍफ़ को सन 1990 के दशक में एडोबी के द्वारा बनाया गया था और एडोबी ने सन 1993 में पीडीऍफ़ का First Version 1.0 लॉंच किया था। इंटरनेट और कंप्यूटर की अनोखी दुनिया में ये एक बहुत ही नयी खोज थी।

GKIdea.in – Original PDF Full Video

पीडीऍफ़ बहुत पसंद भी किया जाने लगा। उस टाइम लोगो के पास स्मार्ट फ़ोन नहीं हुआ करते थे इस लिए लोग सिर्फ पीडीऍफ़ को कंप्यूटर पर ही इस्तेमाल कर पाते थे।

सन 1993 से 1 जुलाई 2008 से पहले तक पीडीऍफ़ का मालिकाना हक सिर्फ एडोबी का था लेकिन 1 जुलाई 2008 को Adobe ने एक Public Patent License जारी किया। उस पब्लिक पेटेंट लाइसेंस के जरिये पीडीऍफ़ हमेशा के लिए royalty free software हो गया।

अब PDF को कोई कंपनी संस्था अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं।

How To Use PDF (पीडीऍफ़ सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल कैसे करतें हैं)

PDF Software को इस्तेमाल किसी फाइल को पड़ने के लिए किया जाता हैं लेकिन पीडीऍफ़ काम कैसे करता हैं जान लीजिये। अगर आप Pdf File को पड़ना चाहते हैं तो आप को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Adobe Reader नाम का सॉफ्टवेयर डालना होगा और आप उसकी मदद से ही PDF पड़ सकते हैं।

अगर आप अपने स्मार्ट फ़ोन में पीडीऍफ़ फाइल पढ़ना चाहते हैं तो आप को Adobe Reader की Application को Play Store से डाउनलोड करना पड़ेगा। आज कल सभी स्मार्ट फ़ोन्स में पहले से एडोबी रीडर पहले से ही रहता हैं अगर नहीं हैं तो आप डाउनलोड कर लें।

PDF Format को इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं

पीडीऍफ़ के बारे में आप ने काफी कुछ जान लिया, लेकिन आप को अब इसको इस्तेमाल करने के फायदे हम बताते हैं और क्यों पीडीऍफ़ फॉर्मेट इस्तेमाल करना अच्छा हैं।

इसको हमने कुछ पॉइंट्स में डिवाइड किया हैं ताकि आप को समझने में आसानी हो। तो चलिए देखते हैं पीडीऍफ़ फॉर्मेट को इस्तेमाल करना क्यों अच्छा हैं।

Portability

पीडीऍफ़ को इस्तेमाल करने का सबसे पहला फायदा हैं पोर्टेबिलिटी, यानी आप पीडीऍफ़ फाइल को मोबाइल , कंप्यूटर, आज कल मार्किट में आने वाली स्मार्ट टीवी पर भी पढ़ सकते हैं।

पीडीऍफ़ फॉर्मेट की मदद से आप किसी भी हार्ड कॉपी को पीडीऍफ़ में बना कर अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़ सकते हैं। पीडीऍफ़ ने डाक्यूमेंट्स को एक पोर्टेबिलिटी प्रदान की हैं।

Security

PDF Format को आप Online शेयर कर सकते हैं और PDF Format काफी सुरक्षित माना जारा हैं।
अगर आप पीडीऍफ़ के अलाबा किसी और फॉर्मेट का इस्तेमाल करते हैं तो उस format को edit किया जा सकता हैं। मान लीजिये आप ने Word File में data किसी के साथ शेयर किया हैं तो बो उस वर्ड फाइल को एडिट कर सकता हैं.

अगर आप चाहते हैं PDF File में बनाया गया डॉक्यूमेंट कोई Edit न कर सके और न ही अनजान व्यक्ति इसे खोल सके तो आप इसमें Password भी लगा सकते हैं। इससे कोई भी आपके document को edit नहीं कर सकता हैं और न आप को pdf फाइल को open कर पायेगा।

अगर आप Credit Card इस्तेमाल करते हैं तो आप ने देखा होगा आप को क्रेडिट कार्ड का जो बिल आता हैं बो भी PDF Format में होता हैं और उस बिल में Password लगा हुआ होता हैं जो सिर्फ आप को पता होता हैं।

Easy To Share (शेयर करने में आसान)

पीडीऍफ़ का बहुत ही अच्छा पॉइंट हैं ये फॉर्मेट आप किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। पीडीऍफ़ डॉक्यूमेंट को आप Online, Offline शेयर कर सकते हैं। online में आप ईमेल, व्हाट्सप, फेसबुक, ट्विटर और भी शेयर नेटवर्क के जरिये आप एक से दूसरे व्यक्ति के साथ पीडीऍफ़ को शेयर कर सकते हैं। Offline में आप पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क के जरिये भी पीडीऍफ़ फॉर्मेट को एक दूसरे के साथ सांझा कर सकते हैं।

Compression (साइज कम कर सकते हैं)

पीडीऍफ़ फॉर्मेट को हम compress भी कर सकते हैं अगर PDF File का Size Heavy हैं तो हम बिना डॉक्यूमेंट की quality खराब किये ही pdf file का Size Compress कर सकते हैं। पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ऐसा किया जा सकता हैं। ये पीडीऍफ़ फॉर्मेट का बहुत ही इम्पोर्टेन्ट पार्ट हैं। कम साइज की फाइल आसानी से ऑनलाइन ट्रांसफर की जा सकती हैं।

हम आशा करते हैं आप को हमारी ये पीडीऍफ़ की जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आप को हमारे द्वारा बताई गयी इनफार्मेशन अच्छी लगी हो तो आप हमारी इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ व्हाट्सप पर शेयर कर सकते हैं।